Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मार्च 2022, छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक. पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने बुधवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ोली में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी करने से होती है और इसका कष्ट पूरे परिवार को भोगना पड़ता है। सभी को यातायात नियमों की जानकारी होते हुए भी प्रति दिन रोड़ ऐक्सीडेंट के कितने हादसे घटीत हो रहे है। इन हादसों का मुख्य कारण सिर्फ और सिर्फ हमारी लापरवाही है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही ही हमारी जान की दुश्मन बन जाती है। सड़क हादसों को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों की पालना करे। अंडर ऐज वाहन न चलाए, दो पहियां वाहन चलाते समय हमेशा हैल्मेट का प्रयोग करे, ओवर स्पीड से वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग ना करें, रांग साईड वाहन ना चलाए, दो पहियां वाहन पर ट्रीपल राइडिंग न करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करे इत्यादी यातायात के सभी नियमों की पालना करें।

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल आरती सलूजा व स्टाफ भी मौजूद रहा। प्रिंसिपल आरती सलूजा व स्टाफ इस अभियान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन व यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप का आभार व्यक्त किया।

Comments