बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. बाइक चोरी की 3 वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT, 29 मार्च : एंटी व्हीकल थे पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को टीडीआई सेक्टर- 24 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान रोहतक सुखपुरा चौक निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की टीडीआई सेक्टर- 24 में संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र सूरज निवासी सुखपुरा चौक रोहतक के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक दिसंबर 2025 में सेक्टर 25 पार्ट वन में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में दिवाना गांव निवासी बादल पुत्र दिलावर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना समालखा व थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक कर उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी से बाइक चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा;
- आरोपी ने 15 दिसंबर 2025 को सेक्टर 25 पार्ट वन में फैक्टरी के बाहर से दिवाना गांव निवासी बादल पुत्र दिलावर की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में बादल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 17 मई 2025 को समालखा में तहसील के पास से भल्लौर गांव निवासी मोहित पुत्र संदीप की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना समालखा में मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- बीते फरवरी माह में सतकरतार कॉलोनी से बीते फरवरी माह में चढाऊ मोहल्ला निवासी सौरभ पुत्र कृष्ण की सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में सौरभ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी प्रदीप का पहले की अपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी व स्नेचिंग के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी उक्त मामले में वर्ष 2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments