Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सशक्तिकरण को लेकर हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 25 जुलाई। जिला सचिवालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी की अध्यक्षता में हब के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व महिलाओं से जुड़ी सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई। इस मौके पर पीएमएमवीवाई की संयोजक प्रीति कुुण्डू ने महिलाओं के उनके अधिकारोंं के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर ओर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत दूसरा बच्चा बेटा होने पर 5 हजार की राशि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सुमन खर्ब डीसीपीओ ने पोक्सो एक्ट व जेजेएक्ट के बारे में जानकारी दी।
  कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी की प्रतिनिधि के रूप में ज्योति व सहायक व रितू, दिशा के मनीष वर्मा, पुष्पा देवी, आदि ने भाग लिया। इस मौके पर सैल्फ हैल्प ग्रुप की पूजा ने महिलाओं को सैल्फ हैल्प ग्रुप से मिलने वालों लाभों के बारे में जानकारी दी।

Comments