एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की उम्मीद: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
रक्तदान महादान: आईबी कॉलेज में लगा विशाल शिविर, 100 से ज्यादा ने किया रक्तदान
उपायुक्त ने बढ़ाया उत्साह
युवा बने जीवनदाता: रक्तदान शिविर में दिखा जोश और सेवा भाव
BOL PANIPAT , 3 अप्रैल। जीटी रोड स्थित स्थानीय आईबी कॉलेज की लाइब्रेरी में शुक्रवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शिरकत की और रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनका बुके देकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। विशेषकर युवाओं को आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए, ताकि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत हो।
उन्होंने कॉलेज द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को जीवन बचाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आईबी कॉलेज ने इस दिशा में एक सराहनीय पहल की है, जो अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणादायक है।
उपायुक्त ने इस मौके पर कॉलेज की लैबोरेटरी का निरीक्षण भी किया और महाविद्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन तथा बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सतवीर, एल. एन. सिंगला, रवि गोसाईं, युधिष्ठर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments