Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 4 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिले के सभी खंडों में 1 से 15 अगस्त तक चलने वाला स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन खंड बापौली के गाव गढी भलोर मे किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने की।
लेखाकार सहायक कुमारी कनिका त्रिपाठी ने स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम के अतंर्गत युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अनेक बच्चों  ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके बाद हर घर तिरंगा के तहत तिरंगे झंडे की एक रैली निकाली गई। बच्चों को हर घर तिरंगा के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच, स्कूल प्रधानाचार्य व अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।

Comments