जरूरतमंद लोगों को मिल रहा जनता समाधान शिविर का भरपूर लाभ: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज
-अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द करें निपटान
-समय पर समाधान से शासन व प्रशासन की छवि आम जनता की नजर में रहती अच्छी
-समाधान शिविर में 261 समस्याएं आई 162 का हुआ मौके पर समाधान।
BOL PANIPAT , 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की दुर्गामी सोच एवं कुशल मार्ग दर्शन में प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में लोगों के रूके हुए कार्य पर तत्परता से कार्य हो रहा है। अधिकारी शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे जरूरतमंद लोगों के प्रति पूरी सदभावना रखते हुए उनकी समस्याओं का निदान करते हुए नजर आते है। सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से एक एक समस्या के बारे में बातचीत की व संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्या पर जितना जल्दी हो सके उसका समाधान करें। इस कार्य में वे अगर कहीं रूकावट मान रहे है तो वे उनकी मदद के लिए तैयार हूं। लोगों का भरोसा शिविर के प्रति टूटना नहीं चाहिए व जो समस्याएं शिविर में लेकर आते है उनका समाधान हर हाल में करना है। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिविर में गैर हाजिर रहें अधिकारियों की भी जानकारी ली व शिविर में न पहुंचने का कारण भी जाना।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन दो घण्टे में उनका पूरा ध्यान लोगों की समस्याओं के समाधान पर टिका होना चाहिए। ये दो घण्टे उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो लोग किराया खर्च करके समाधान शिविर में उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। उनकी प्रशासन के प्रति जो उम्मीद है वह बरकार रहनी चाहिए। इससे शासन व प्रशासन दोनों की छवि आम जनता की नजर में अच्छी रहती है। उन्होंने शिविर में समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया व एक पौधा मां के नाम लगाने का भी संदेश दिया।
समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंची शकुंतला देवी वासी तेज कालोनी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्होंने लाडली योजना का लाभ लेने के लिए प्रशासन को आवेदन किया था। लेकिन लंबा अर्शा बीतने के बाद भी अभी तक उन्हें सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग को उनकी इस अर्जी पर कार्य करने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता बलजीत वासी अटावला ने बताया कि उनका खेत डिमाना की जमीन में है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर शिशम का पेड़ है जो उनकी जमीन में है। विभाग ने उस पर नम्बर डाल दिया है यह पेड़ उनका खुद का है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की प्रार्थना की।
एक अन्य शिकायतकर्ता विकास छौक्कर वासी वजीरपुर टिटाना ने गांव में अवैध अतिक्रमण को हटवाने की गुहार प्रशासन से लगाई। प्रशासन ने इस पर ध्यान देने के लिए संबंधित विभाग को उनका प्रार्थना पत्र भेज कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता वजीर सिंह वासी करहंस ने अतिरिक्त उपायुक्त से आयुष्मान कार्ड व परिवहन विभाग द्वारा बनाए जा रहे परिवहन यात्रा कार्ड बनवाने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त ने उनकी यह अर्जी संबंधित विभाग को भेजकर कार्य करने के निर्देश दिए।
वार्ड नम्बर 11 के दिव्यांग प्रवेश ने दिव्यांग पैंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीईओ जिला परिषद गौरव, सीएमओ जयंत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीडीपीओ मनीष,डीएफओ विजय लक्ष्मी, पुलिस उप अधीक्षक संदीप, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, निगम कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक,पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र, राजेश भारद्वाज, पशु चिकित्सक डॉ.माणिक आदि मौजूद रहे।

Comments