Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों के लिए ‘अ पोएट्री पैलेट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष(बी) के विद्यार्थियों के लिए ‘अ पोएट्री पैलेट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय एकता में विविधता था।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं में यह संदेश दिया कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि अनेक रंगों, भाषाओं और परंपराओं से सजा एक सुंदर गुलदस्ता है।

प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को यह सिखाती हैं कि भिन्नता में भी सौंदर्य है, और विविधता ही हमें एक-दूसरे से जोड़ती है।” उन्होंने यह भी बताया कि “भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी एकता है, जो हमारी विविधता में झलकती है। हमें एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि: “एकता हमारी शक्ति है और विविधता हमारी पहचान।” भारत की यही अनोखी विशेषता उसे विश्व में अद्वितीय बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास भी होता है।

इस प्रतियोगिता में कक्षा के 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कीर्ति और भूमि रही। द्वितीय स्थान पर पायल रही। तृतीय स्थान पर हिमांशी रही। सांत्वना पुरस्कार गरिमा और मीनाक्षी को दिया गया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रोफेसर निशा गोयल (कक्षा मेंटर)द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं की घोषणा की गई और साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments