लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन 09 जून को एसडी पीजी कॉलेज पानीपत मेंकिया जा रहा है.
श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री सम्मेलन का मार्गदर्शन करेंगे
BOL PANIPAT , 08 जून. लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में दिनांक 09 जून को सांय 4.30 बजे से हो रहा है । सम्मेलन में श्री प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री का मुख्य रूप से मार्गदर्शन रहेगा । सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, शुभ आदेश मित्तल अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, अरुण बजाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सह प्रभारी हरियाणा प्रांत और मनोज रंगटा प्रदेश महामंत्री हिस्सा लेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत करेंगे । सम्मेलन को लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त रहेगा । श्री प्रकाश जी मुख्य रूप से ‘एमएसएमई: वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित एवं दूरगामी समाधान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । सम्मेलन में पानीपत के विभिन्न औद्योगिक संघ, गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे । इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन करना, वर्तमान समय में उद्योग जगत के सामने खड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना, इन समस्याओं के त्वरित समाधान और भविष्य के लिए दूरगामी योजनाओं एवं निराकरण पर गंभीर मंथन करना है । यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने दी । उन्होनें कहा कि लघु उद्यमी सम्मेलन उद्योग जगत में नव उर्जा का संचार करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण भरोसा है । पानीपत जिले में आयोजित यह सम्मेलन विशेष महत्व रखता है ।

Comments