Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद राज्य स्तरीय (फुटबॉल) प्रतियोगिता का समापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at October 5, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद राज्य स्तरीय (फुटबॉल) प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन एवं डीएवी पीपीएस , पानीपत के विद्यार्थियों ने सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 5 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय खेलकूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का
समापन समारोह का आयोजन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा वर्मा (डीएवी हुड्डा) उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 लड़के एवं लड़कियाँ राष्ट्रीय खेल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसके अंतर्गत -अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, पंचकूला, निगले, हिसार, जींद, कैथल, टोहाना आदि डीएवी स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहें। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन की प्रत्येक सीढ़ी हमें विशेष सफलता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी और इस खेल उपलब्धि का श्रेय उन्होंने खेल प्रशिक्षकों को दिया।
विजेता टीम इस प्रकार रही–
अंडर-14
प्रथम स्थान पर- प्रथम डीएवी पीपीएस, पानीपत
द्वितीय स्थान पर- डीएवी पीपीएस, हिसार
तृतीय स्थान पर- डीएवी पीपीएस, कैथल

अंडर-17
प्रथम स्थान पर–डीएवी पीपीएस, पानीपत
द्वितीय स्थान पर– डीएवी पीपीएस, भिवानी
तृतीय स्थान पर-डीएवी एनटीपीसी, फरीदाबाद

अंडर-19
प्रथम स्थान पर- डीएवी पीपीएस, पानीपत
द्वितीय स्थान पर– डीएवी पीपीएस, हिसार
तृतीय स्थान पर- अंडर- 19 डीएवी सेंटेनरी, जींद

Comments