एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ी ने झटका आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड
अब तक झटक चुका है 10 राष्ट्रीय और 12 राज्य स्तरीय मेडल्स
शिवाजी यूनिवर्सिटी कोलाह्पुर(महाराष्ट्र) मेंचैंपियनशिपका आयोजन
संतुलन, सजगता, शक्ति, धीरज और चपलता का दूसरा नाम है कुश्ती: पवन गोयल
BOL PANIPAT , 02 फरवरी.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ी हर्ष राणा ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर कॉलेज और जिले का मान बढाया है. हर्ष राणा ने स्वर्ण पदक 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती में हासिल किया. कुश्ती में हर्ष राणा अब तक 10 राष्ट्रीय और 12 राज्य स्तरीय मेडल्सझटक चुका है. हर्ष राणा का कॉलेज पहुँचने पर स्वागतएसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, ग्राउंड्स मैन प्रताप और अन्य प्राध्यापकों ने किया. विदित रहे की हर्ष राणा इससे पहले भी राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय एवं हरियाणा में खेलो के महाकुम्भ में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपना लोहा मनवाता आरहा है.
हर्ष राणा की उपलब्धियों की सूचि लम्बी है. हर्ष 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती में दिल्ली जूनियर स्टेट 2020 में गोल्ड मैडल,मंडीहिमाचल प्रदेश में आयोजित60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती जूनियर नेशनल2020 में कांस्यमैडल, 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती जूनियर स्टेट 2021में गोल्ड मैडल, चंडीगढ़ में आयोजित 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती जूनियर नेशनल2021में गोल्ड मैडल, हरिद्वारमें आयोजित 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती सीनियर ग्रैंड प्रिक्स नेशनल 2022में कांस्य मैडल, 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती सीनियर स्टेट 2022में गोल्डमैडल और60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती इंटर कॉलेज 2022-23में गोल्डमैडल उसकी अब तक उपलब्धियां है.
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि आज के समय में खेलो में भाग लेने केहमें अनेकोंफायदे मिलतेहै. व्यक्ति का रूप और व्यक्तित्व खेलो से ही बनता और निखरता है. खेल के मैदान और मुकाबले में हर खिलाड़ी अगर लगन के साथ भाग ले तो न सिर्फ हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि परस्पर प्यार और सदभाव में भी वृद्धि होती है. माता-पिता आज भी चाहतें हैं कि उनका बेटा या बेटी खिलाड़ी की जगह डाक्टर-इंजिनियर बने परन्तु हर्ष राणा की जीत ने खेल के महत्व को समाज में एक बार फिर स्थापित किया है. कॉलेज ऐसे खिलाडियों का निरंतर मार्गदर्शनकरता रहेगा. तनाव और अवसाद से भरी आज की आधुनिक जीवन शैली में खेल ही हमें स्वस्थ और तनावमुक्त रखसकतें है.कुश्ती एक तपस्या हैऔरजो इसमें जितनी अधिक मेहनत करेगा उतनी ही सफलता उसे मिलेगी. कुश्ती सोने की तरह होती है जिसे जितना अधिकतपायेंगे उतना ही निखार इसमें आएगा. कुश्ती संतुलन, सजगता, शक्ति, धीरज और चपलता काप्रतीकहै.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने आशीर्वचन में हर्ष राणा की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि इस खिलाड़ी की उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न सिर्फ हर्षजीवन में सफलता की सीढियां चढ़ेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियोंको भी भरपूर प्रेरणा मिलेगी. आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है और इसमें भाग लेना मात्र ही हर खिलाड़ी का सपनाहोता है. हर्ष राणा ने तो मैडल प्राप्त करकेएक नई बुलंदी को छुआ है. हर्ष राणा जल्द अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करे यही उनकी कामना है.
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल आदि भी मौजूद रहे.

Comments