देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में जन जागरण अभियान चलाया.
BOL PANIPAT : 8 जुलाई , केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारियों की विभिन्न फैडरेशनों के आह्वान पर 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में आज कुटानी रोड,बबैल रोड,11 वार्ड,देशराज कालौनी,सौंदापुर कालौनी,सुताना गांव आदि में मजदूरों,किसानों के बीच जन जागरण अभियान चलाया। एटक के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में चले अभियान में एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, आल इंडिया किसान सभा -1936 के जिला सचिव राम रतन एडवोकेट, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव भूपेन्द्र कश्यप,दि इंजीनियरिंग एंड टैक्सटाइल वर्कर्स यूनियन के प्रधान संजय कुमार तंवर आदि शामिल रहे।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों द्वारा संघर्षों से प्राप्त 44 कानूनों को खत्म करके मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड्स थोप रही है और किसानों की फसलों की खरीद के लिए एम एस पी कानून नही बना रही, कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाल नही कर रही। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बिजली व राशनकार्ड पर मिलने वाले सरसों तेल के दाम बढा रही है और सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों को नही भर रही। मजदूर – किसान नेताओं ने कहा कि 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल में उपरोक्त सभी सवालों को उठाया जायेगा।मेहनतकश लोगों से देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की।

Comments