Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :आज आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में कॉमर्स के विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न गूगल फॉर्म के द्वारा पूछे गए।

इस प्रतियोगिता में कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा 25 प्रविष्टियां प्राप्त हुई । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों  के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए ।  

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉo  सुनित शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है तथा वे आत्म-विश्लेषण कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटर प्रोफेसर रुचिका ने किया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारत , द्वितीय स्थान तरनदीप सिंह और तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे |

Comments