Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एमकॉम फाइनल के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का रंगारंग आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 9, 2023 Tags: , , , ,

अजय को मिस्टर निर्णायक, अर्पित को मिस्टर बादशाह, आस्था एवं आरती को मिस मल्लिका और अंजलि को मिस प्रतिभाशाली का खिताब

अनुशासन,आत्मविश्वास, धैर्य और कठिन परिश्रम हैं कामयाबी के मन्त्र: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 09 मई. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एमकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान और उज्जवल भविष्य की कामना हेतू विदाई समारोह काभव्यआयोजन किया और अपने प्राध्यापकों एवं सीनियर्स के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया और समारोह को यादगार बनाया.प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विदाई समारोह का विधिवत आगाज किया. सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार प्रो मनोज कुमार रहे. प्रोसोनिका शर्मा, प्रो हिमानी नारंग, प्रोमनमीत सिंह, प्रोआशीष गर्ग, प्रो पूजा, प्रो स्मृति कौशिक और प्रो मनोज कुमार समेत अन्य प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेकर भरपूर आनंद लिया.‘दर्द-ए-दिलदर्द-ए-जिगरदिल में जगाया आपने’, ‘दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा’,‘सावन में लग गई आग’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘काश कोई जाने’, ‘जब छाए मेरा जादू’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, ‘तैनूकालाचश्मा फब्दा ए’ आदि गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके.समारोह में ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर एमकॉम फाइनल के अजय को मिस्टर निर्णायक, अर्पित को मिस्टर बादशाह, आस्था एवं आरती को मिस मल्लिका और अंजलि को मिस प्रतिभाशाली केखिताब से नवाज़ा गया.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि दो सालों की कड़ी मेहनत और लगन के बाद अब एमकॉम के छात्र-छात्राओ को अपने उज्जवल भविष्य के लिए कॉलेज से निकल कर खुद को स्थापित करने का समय आ गया है.अब विद्याथियों को अपने अनुभव और कौशल के अनुसार जीवन की जटिल और मुश्किल चुनौतियों का सामना करना है.उन्हें अपने जीवन में एक बात काहमेशा याद रखनी है कि उन्हें किसी भी चुनौती किसी भी हाल में घबराना नहीं है.आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम से हर कठिनाई का सामना करना है और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते जाना है.तभी उनका भविष्य उज्जवल बनेगा और वे खुद की पहचान बना पायेंगे.कॉलेज के सभी शिक्षक इनविद्यार्थियोंकीकमी को जरूर महसूस करेंगे लेकिन कॉलेज का हर सदस्य अपने विद्यार्थियों को हमेशा खुश और कामयाब होते हुए देखना चाहता है. छात्र-छात्राओं द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को कॉलेजसदैवयाद रखेगा. हम सभी की दिल से यही इच्छा है किआज विदा हो रहे विद्यार्थी जीवन में बहुत आगे बढ़े और पूरे देश में अपनेकॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें.

डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि जब हमारा कोई करीबी या हमारे साथ पढने वाला हमारा साथी हमसे अलग होता है तब उसे शुभकामनाओं के साथ विदा करना चाहिए.विदाई समारोह से विदा होने वाले और विदा करने वाले दोनों के दिलो में एक-दूसरे के लिए सुनहरी यादे बन जाती है जिन्हें हम जीवन पर्यंत याद रखते है. गुज़रा समय कभी लौट कर नहीं आता है परन्तु इस समय की यादों को हम संजोंकर रख सकते है.

प्रो मनोज कुमार ने कहा कि सभी प्राध्यापकों की शुभकामनाएं छात्र-छात्राओं के साथ रहेगी और उनका आने वाला जीवन स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध हो ऐसी उनकी कामना है. विद्यार्थियोंको आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परन्तु उन्हें इनका डटकर मुकाबला करना होगा.एमकॉम का हर विद्यार्थी सफलता के शीर्ष पर पहुंचेगाइसकीउन्हें पूरी उम्मीद है.

Comments