CBSE पंचकूला द्वारा Stress Management पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में CBSE पंचकूला द्वारा Stress Management परसेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें Resource Person डॉ. किरण दलाल प्रधानाचार्या ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत और सुदीप शर्मा (PGT Chemistry) J.P.S Academic Nissing, Karnal से रहे। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा , कार्यक्रम स्थल निदेशक (Venue Director ) गोबिंद कालड़ा ने आए हुए Resource Person को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Resource Persons ने बताया कि स्ट्रेस मैनेजमेंट (तनाव प्रबंधन) का मतलब तनाव के कारणों को समझना और उसे नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ तरीके अपनाना है, जिसमें नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद, समय का सही प्रबंधन और दोस्तों-परिवार का सहयोग लेना शामिल है; योग, ध्यान, गहरी साँस लेने के व्यायाम और नकारात्मक विचारों को सकारात्मक में बदलना भी इसमें मदद करता है, ताकि जीवन की गुणवत्ता सुधरे और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़े। उन्होंने तनाव प्रबंधन के तरीके (Stress Management Techniques),जीवनशैली में बदलाव (Lifestyle Changes),समय प्रबंधन (Time Management), तनाव प्रबंधन के सुझाव पर प्रकाश डाला. Resource Persons के द्वारा अध्यापकों को क्रियात्मक कार्य दिया गया। जिससे उनके विषय से सम्बन्धित मूल्यांकन किया गया।
CBP प्रोग्राम में आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने आए हुए Resource Person का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है। मंच का संचालन अध्यापिका प्रिया ने किया।

Comments