Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


“पर्यावरण प्रदूषण: कारण, प्रभाव और निवारण” विषय पर एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा बी.ए. द्वितीय वर्ष (फंक्शनल इंग्लिश) के विद्यार्थियों के लिए बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से “पर्यावरण प्रदूषण: कारण, प्रभाव और निवारण” विषय पर एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लेकर प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक उन्मूलन, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता पर एक से बढ़कर एक प्रभावी व प्रेरक नारे तैयार किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर हर नागरिक के आचरण में शामिल होना चाहिए। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित रखने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे आयोजन युवाओं को सामाजिक मुद्दों से जोड़ने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्लोगन लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारा लेखन प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषा ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को नया आयाम मिलता है। कम शब्दों में गहरे और प्रभावशाली विचार व्यक्त करने की कला से अंग्रेजी शब्दावली, व्याकरण की शुद्धता और वाक्य-रचना मजबूत होती है। पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर सोचना और किसी विषय के हर पहलू को गहराई से समझकर उसे संक्षिप्त व आकर्षक नारे में बदलना विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता व आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन व संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमन द्वारा किया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा किए गए आकलन के आधार पर प्रतियोगिता के परिणामों में प्राची ने प्रथम स्थान तथा स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम, एक्टिविटी इंचार्ज डॉ. सुमन समेत अंग्रेजी विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments


Leave a Reply