पाइट में 11 को आएंगे अशनीर ग्रोवर. छात्र-छात्राओं को करेंगे प्रेरित.
– लीड वर्कशॉप में शामिल होंगे, करिअर का सही मार्ग दिखाएंगे
BOL PANIPAT : समालखा – भारत पे कंपनी के संस्थापक, शार्क टैंक इंडिया फेम एवं मोटिवेशनल स्पीकर अशनीर ग्रोवर 11 जुलाई को पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में चल रही लीड वर्कशॉप में भाग लेने पहुंच रहे हैं। इस वर्कशॉप में वह कॉलेज स्टूडेंट्स को करिअर का सही मार्ग दिखाएंगे। जॉब करनी चाहिए या अपना बिजनेस करें, किन क्षेत्रों में संभावनाएं हैं, इस पर चर्चा करेंगे।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लीड वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में सफल बिजनेसमैन और जॉब में उच्च पदों पर पहुंचे लोग युवाओं के रोल मॉडल होते हैं। इनसे जिंदगी काफी अनुभव सीखे जा सकते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों पर क्या करना चाहिए, किस तरह से आगे बढ़ा जा सकता है, स्टार्टअप शुरू करना हो तो किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए, ऐसे सवालों का जवाब उन्हीं लोगों से मिल सकता है, जो इस दौर से गुजरे हैं। अशनीर ग्रोवर ने अपने आइडिया से डिजिटल पेमेंट को बेहद आसान बना दिया। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। स्टार्टअप के लिए वह प्रेरित करते हैं। हमें जॉब तलाशने वाला नहीं, जॉब देने वाला बनना चाहिए।
ये अब तक आ चुके
साइबर सिक्योरिटी विभाग की अध्यक्ष एवं स्टार्टअप सेल इंचार्ज डॉ.शक्ति अरोड़ा ने बताया कि पाइट कॉलेज में प्रेरक वक्ता खालिद, आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल मार्केटिंग हेड लव ग्रोवर, कॉरपोरेट ट्रेनर शिप्रा कुकरेजा आ चुकी हैं। 10 जुलाई, बुधवार को एआइ पर हितेश कुमार का लर्निंग लेक्चर होगा। इसके अलावा एंटरप्रन्योर अमित पांड्या भी प्रेरित करेंगे।

Comments