अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की योजना बनाने वाला समाज करता है तरक़्क़ी- मनीष ग्रोवर
-जिन्ना की कुर्सी प्राप्त करने की लालसा के कारण हुआ विभाजन- मनीष ग्रोवर
-भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जा रहा विश्व वृद्ध सम्मान दिवस समारोह- दुष्यंत भट्ट
-14 अगस्त को फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में पहुँचें – प्रमोद विज
BOL PANIPAT : 8 अगस्त : सनातन धर्म महाविद्यालय के सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्य व्यक्ता के रूप में मौजूद रहे। हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व चेयरमैन नीतीशेंन भाटिया, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर,पूर्व सांसद संजय भाटिया विधायक प्रमोद विज ,मेयर कोमल सैनी , गजेंद्र सलूजा,पूर्व मेयर अवनीत कौर और भाजपा नेता हरपाल ढाडा, ललित बत्रा विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहे तथा महंत लोकेश सम्मानित वक्ता रहे। नगर पार्षद तरुण गांधी ने मंच संचालन किया। और कार्यक्रम का शुभआरम्भ वंदे मातरम् के साथ हुआ।
विधायक प्रमोद विज ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर विभाजन विभीषिका का दर्द जिन्होंने महसूस किया ऐसे 75 वर्ष के व्यक्तियों तथा उनके परिवार के लगभग 200 सदस्यों को मोके पर ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा समानित भी किया गया। जिसमे हरियाणा के प्रसिद्ध भाजपा नेता नीतीसैन भाटिया का नाम प्रमुख है। कार्यकर्म को संभोदित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा की जो समाज अपने अतीत को याद नहीं रखता और अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की योजना नहीं बनाता वह समाज तरकी नहीं कर सकता। सन 1947 में विभाजन के समय जैसा नर-संहार हुआ।जिसमे लगभग बारह लाख निर्दोष देश भक्त नागरिकों की हत्या की गई और इतने ही नागरिकों को पीड़ा पहुचाई गई है। विश्व के राजनैतिक इतिहास में ऐसा कोई दूसरा उदहारण ढूँड़ने से भी नहीं मिलेगा। और यह सब पंडित जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना की कुर्सी प्राप्त करने की लालसा के कारण ही हुआ। विभाजन के बाद भी यह पीड़ा समाप्त नहीं हुई।
बल्कि वक़्फ़ बोर्ड बनाकर 370 धारा लागू कर और भारत में मुसलमानों 2 विधान और 2 प्रधान बनाकर धर्म विशेष के लोगो को वोट के लालच में खुस करने के सभी प्रयास किये गए। यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर का हमेषा ऋणी रहेगा जिन्होंने विघटनकारी सभी बुराइयों को समाप्त किया राम मंदिर का निर्माण करवाया और प्रतिवर्ष पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा भी की।
विधायक प्रमोद विज ने कहा की राष्ट वादी देश भक्तों की कभी हार नहीं होती जिनका कोई नहीं होता उनकी मदद भगवान ख़ुद आकर करते है। यही कारण है की विभाजन विभीषिका से पीड़ित अधिकतर नागरिको ने जहाँ भारत को विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाई वही ये उद्योगपति घराने ही नहीं हर छेत्र में सहयोग देकर विश्व में भारत को वर्ष 2047 से पूर्व ही एक सम्मानित स्थान पर पहुचाने का काम भी करेगे।
भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने कहा कि मनुष्य जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है।
मनुष्य जीवन को देश भक्ति और राष्ट वाद को समर्पित कर देना चाहिए।
इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को डॉक्टर श्यामा प्रशाद मुखर्जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉक्टर केशव हेड ग्वार पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी भाजपायी और डॉक्टर मंगल सैन के बताय मार्ग पर चलते हुए देश भक्ति और राष्ट वाद की भावना से कार्य करना चाहिए।
ताकि राष्टीय एकता अखंडता और अंत्योदय के साथ भारत को एक मजबूत राष्ट बनाया जा सके।
कार्यक्रम को संभोदित करते हुए जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा की विभाजन विभीषिका दिवस पर आज हरियाणा ही नहीं भारत के सभी जिला मुख्यालयों पर विश्व वृद्ध सम्मान दिवस के अवसर पर विभाजन विभीषिका त्राशदी से पीड़ित 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हम भाजपा हाइ कमान और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहते है। जिन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राष्ट सतर पर मनाय जाने की घोषणा करके भावी पीढ़ी को विशाल भारत के अतीत से अवगत कराने का काम किया। इस दे सभा स्थल पर संभंदित विषय पर विशाल परदर्शनी भी लगाई गई। इसके तुरंत बाद समारोह स्थल पर ही जिला सतरीय हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमे पानीपत जिला के सभी 19 मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने हर घर तिरंगा कार्यकर्म को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी सम्बोधित किया

Comments