पार्षद विजय जैन ने कॉलोनी वासियों की पीने का पानी की मांग पर ट्यूबवेल लगवाया
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के वार्ड नंबर 13 एकता विहार कॉलोनी और विक्की कॉलोनी में पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति वरिष्ठ समाजसेवी, ग्रामीण हलके के भाजपा नेता पार्षद विजय जैन ने कॉलोनी वासियों की पीने का पानी की मांग पर ट्यूबवेल लगवाया और मंगलवार को उसका बटन दबा कर के उद्घाटन किया। इसी प्रकार से राजनीति के अलावा समाज सेवा को आगे बढ़ाते हुए सनौली रोड पर कावड़ियों के लिए शिविरों का उद्घाटन किया। शिविर लगा रहे लोगों की डिमांड पर उन्होंने लगभग आधा किलोमीटर टूटे हुए सनौली रोड पर कावड़ियों की सुविधा के लिए 5 फुट का बराबर में फुटपाथ बनाकर बनवाया। जिससे प्रदेश भर के यहां से चल रहे कावड़ियों को कोई असुविधा ना हो।

Comments