महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
BOL PANIPAT : बापौली गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को रात को उसके फंदे पर लटके होने की सूचना दी। मायके वाले पहुंचे तो देखा कि महिला का शव फंदे से नीचे उतारकर जमीन पर रखा हुआ था। परिजन शव को सिविल अस्पताल ले आये।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments