जिला की विभिन्न मंंडियों में 17 अक्टूबर तक कुल 137836 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 17 अक्टूबर तक कुल 137836 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 10398.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 127417.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 17 मीट्रिक टन व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 7889 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 1260मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6629 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 4938 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 966 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 3972 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 11104 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2359 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 8745 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 12672 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 4166 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 8606 मीट्रिक टन धान व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 24162 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1462 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 22700 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 77066 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 285 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 17 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 76862 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 136150.6 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 127342 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2746.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 6065.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 7889 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6629 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1260 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 4591.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3941 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 650.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 10301.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8703 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1598.8 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 11927 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8587 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 3344 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 24165.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 22700 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 1462.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 77279.6 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 76782 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 497.6 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments