समाधान शिविर और जन संवाद में पहुंची समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी ओर लाए तेजी-शेखर विद्यार्थी
-समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ अधिकारी क्वालिटी भी इंप्रूव करें- निगम आयुक्त डॉ. पंकज
BOL PANIPAT ,6 जून। अभिलेखागार विभाग के आयुक्त और सचिव शेखर विद्यार्थी (आईएएस) ने शुक्रवार को जन संवाद एवं समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा दी गई समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विभाग के आयुक्त और सचिव ने विशेष रूप से निगम, पंचायत विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से देरी का कारण भी जाना।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉक्टर पंकज ने आयुक्त और सचिव को आश्वस्त किया कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर और तेजी लाई जाएगी। बहुत जल्द वो संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसको लेकर वे प्रारंभ से ही गंभीर रहे हैं।
विभाग के आयुक्त और सचिव ने समस्याओं से संबंधित समरी व रिमार्क्स पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। विभाग के आयुक्त और सचिव ने सभी विभाग अध्यक्षों के साथ एक-एक करके वार्ता की व समाधान शिविर में और जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा दी गई सभी समस्याओं के तीव्र गति से निदान करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अति शीघ्रता से समस्याओं के निस्तारण करने की निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायत विभाग, निगम और पुलिस विभाग को भी उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का जल्दी से जल्दी निस्तारण करने को कहा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इंक्रोचमेंट से संबंधित समस्याओं व अन्य समस्याओं का निस्तारण अगली समीक्षा बैठक से पूरा करने की निर्देश दिए।
इस मौके पर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, सीईओ डॉक्टर किरण सिंह,सीएमओ डॉ विजयपाल मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान , प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र चहल, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएसपी सतीश वत्स,डीडीए आत्माराम गोदारा, फायर अधिकारी गुरमेल सिंह, डीएचओ शार्दुल शंकर आदि मौजूद रहे।

Comments