Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों विधानसभाओं के आरओ को सौंपी अहम जिम्मेदारियां.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 23, 2024 Tags: , , , , ,

-एफएसटी, एसएसटी, सीवीजीएल और 1950 पर गंभीरता से कार्य करने को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विरेंद्र कुमार दहिया।

BOL PANIPAT ,  23 अगस्त। मुख्य चुनाव आयुक्त के दिशानिर्देश के मद्देनजऱ शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए व विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। उपायुक्त ने बैठक में मुख्य रूप से नोडल अधिकारियों को एफएसटी, एसएसटी, सीवीजीएल और 1950 पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
  उपायुक्त ने कहा कि विधान सभा चुनाव को व्यवस्थित तरीके को कराने को लेकर हमें सभी प्रकार से तैयार रहना है। किसी भी विधान सभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, हॉर्डिंग्स को निर्धारित समय अवधि में उतरवाना है। इसके लिए जिले के पटवारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन पटवारियों को इस काम के लिए अधिकृत किया गया है। उन्हें सभी तरह के साधन उपलब्ध करवायें जाएगें।  पटवारी हॉर्डिंग्स को उतरवाकर उसका फोटो संबधित एसडीएम को व्हाटसप करेगे!
  उपायुक्त ने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में स्विप को लेकर गतिविधियां चलाई जा रही है उनमें और गति दी जाएगी। इस बार मतदान का लक्ष्य 73 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इसको लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए होटलों, पट्रोल पंपो और सिनेमा घरों का विशेष सहयोग लिया जाएगा। आगामी 27 – 28 व 29 अगस्त को संबंधित संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर नाको को मजबूत किया जा रहा है। इस पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विशेष निगरानी बरतने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए।
  उपायुक्त ने चुनाव की इस कड़ी में संबंधित विधानसभा के रिर्टनिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे ऑबजर्वर के लिए आधुनिक कंप्यूटर , कंप्यूटर ऑपरेटर, पीएन व लाइजनिंग ऑफिसर की व्यवस्था करने के अलावा एक्सपैंडिचर के बारे में भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
  उपायुक्त ने जिला निर्वाचन तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे पॉलिंग स्टेशनो का निरीक्षण करें व उनमें साफ सफाई, बिजली पानी, पार्किंग के अलावा मूलभूत आवश्यकताओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर नोडल ऑफिसर एडीसी डॉ.पंकज, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र मलिक, आरओ एसडीएम ब्रहम प्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप सिंह,  एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल के अलावा सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, डीटीसी एञ्चससाइज बिजेन्द्र सिंह, डीटीसी पुनित शर्मा व निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा मौजूद रहे।

Comments