जिला की विभिन्न मंंडियों में 7 अक्तूबर तक कुल 45347 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 8 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 7 अक्तूबर तक कुल 45347 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 4783 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1063 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 39501 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान शून्य मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 7429 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2642 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 4787 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 1290 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 8 मीट्रिक टन, कोमन 4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 1278 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 1220 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 299 मीट्रिक टन और कोमन 229 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 4107 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 651 मीट्रिक टन, कोमन 390 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 3066 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 9912 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 819 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 8747 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 21387 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 364 मीट्रिक टन, कोमन 94 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 20929 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 45347 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 39501 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3876 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1914 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 7429 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4787 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2642 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 1290 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1278 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 4028 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3066 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 236 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 726 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 9991 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8747 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1188 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 21387 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 20929 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 458 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 1220 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 528 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments