Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष प्रचार अभियान : डॉ. सुनील बसताड़ा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 20, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 सितम्बर। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा महानिदेशक के मकरंद पांडूरंग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताड़ा ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभागीय नियमित व सूचीबद्ध भजन पार्टियां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं और सेवाओं के बारे में गीतों, भजनों व रागनियों के माध्यम से जागरूक कर रही हैं।

अभियान के तहत शनिवार को श्रीपाल एंड पार्टी ने गाँव बापौली और शिमला गुजरान में कार्यक्रम आयोजित कर अपनी प्रस्तुति दी। प्रचार टीम के कलाकारों ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्तियों, करियर उन्नति के अवसरों तथा शिक्षा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही लोगों को यह भी अवगत करवाया कि सरकार गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार अंत्योदय की भावना पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रचार टीम में शामिल कलाकारों ने जानकारी दी कि सरल हरियाणा पोर्टल तथा नजदीकी सीएससी सेंटरों के माध्यम से राज्य की लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Comments