Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


विद्या भारती मॉडर्न स्कूल खादी आश्रम पानीपत में आज पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जुलाई 2025, विद्या भारती मॉडर्न स्कूल खादी आश्रम पानीपत के प्रांगण में आज पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खादी कार्यकर्ता विद्यार्थीगण और भारतीय महिला कल्याण समिति की सदस्य शामिल रहीं। भारतीय महिला कल्याण समिति की सचिव उषा गुप्ता मुख्य अतिथि रही ।उन्होंने बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया कि पेड़ हमारे लिए कितने आवश्यक हैं ।यह हमें फल, फूल ,छाया ,लकड़ी और जीवनदायनी ऑक्सीजन देते हैं। कोषाध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने बताया कि जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे उतना वातावरण स्वच्छ व हरा-भरा रहेगा ।अंजू गुलाटी व प्रभा जैन ने विद्यार्थियों को बताया की बारिश के समय में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए ।विद्यालय एवं महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा निर्मला दत्त ने इस अवसर पर उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और बच्चों को प्रतिज्ञा दिलवाई की वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तथा उनको कटने से बचाएंगे।

Comments