Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


बी.बी.ए के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल व मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के कौशल वृद्धि एवं उनके करियर के प्रति जागरूक करने हेतु बी.बी.ए के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी और कौशल का है और हमें इसके अनुरूप ही अपने आप को तैयार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। ऐसे में यह बेहद जरुरी हो जाता है कि वे अपने स्किल्स का विकास करें ताकि उसके माध्यम से वे  खुद के जीवन में बदलाव लाने के साथ देश को भी आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें। विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स को बढ़ावा देने हेतु हमारे महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा लर्निंग फाउंडेशन सेंटर कार्यक्रत है | इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की  संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग  ने  कहा कि हमारे महाविद्यालय एवं मेधा के बीच एक समझौता ज्ञापन  (MOU) पहले से ही चल रहा है जिसके माध्यम से बच्चे अलग-अलग कंपनियों व विभिन्न कार्यस्थल पर कार्यरत है।  आज की इस कार्यशाला  में  बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में बताया गया जो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व विभिन्न प्रकार के कौशल को सिखाने में सहायक है। मेधा से मिस्टर शाहिद ने मेधा में चल रहे मौजुदा कोर्स जैसे टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट बूट कैंप आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं अलग अलग गतिविधियों द्वारा उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में करियर बनाने के लिए काम आने वाली टेक्निकल स्किल्स की भी जानकारी दी। इसी कड़ी में आई.बी. स्नातकोत्तर कॉलेज  के पूर्व स्टूडेंट रहे अमन  ने बताया कि कैसे उन्होंने मेधा संस्था और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के  सहयोग से मेधा में ही नौकरी प्राप्त की | इस कार्यशाला के सफल आयोजन में प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. मनीत कौर,  कौशल समन्वयक मिस शालू, मेधा से शाहिद, छवि एवं मिस्टर अमन का अहम योगदान रहा।

Comments