Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ‘काव्य पाठ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में डॉ. पूजा मलिक के निर्देशन में बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘काव्य पाठ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के विषय नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र भावना व सामाजिक चेतना रहे.

शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा ने किया। प्राचार्या डॉ. शशि  प्रभा मलिक ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, इन्हें सामने लाने के लिए मंच की आवश्यकता है. कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉलेज विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का निर्माण करना है. कविता प्रतियोगिता के जरिए को अभिव्यक्ति को आकार देने और अर्थ बनाने में मदद मिलती है व उनमें आत्मविश्वास वृद्धि होने के साथ ही भाषा और साक्षरता कौशल विकसित करने में मदद मिलती है. इस प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, रेशमा व मनिता  ने द्वितीय  तथा खुशबू व कोमल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनीता ढांडा व  डॉ. रेखा ने निभाई। 

Comments