Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


किशोर न्याय  कानून व पोक्सो सम्बंधित विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जुलाई।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सेशन डिवीजन, पानीपत में बुधवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत द्वारा किशोर न्याय  कानून व पोक्सो सम्बंधित विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव मीनू और मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर समिति डॉ. राज सिंह सांगवान मौजूद रहे।
केपेसिटी बिल्डिंग एंड सेन्सिटिजेशन वर्कशॉप ऑन जेजे एक्ट, पॉक्सो एक्ट एंड सपोर्टिंग विक्टिम ऑफ पॉक्सो सपोर्ट पर्सन विषय पर बोलते हुए बताया गया कि जो बच्चे कनफ्लिक्ट विद लॉ हैं उन बच्चों के साथ भी पुलिस अच्छा व्यवहार करे और यह भी सुनिश्चित करे कि कहीं कोई बच्चा देखभाल एवं संरक्षण की श्रेणी का तो नही है। उन्होंने कहा कि एम. डी. डी. ऑफ इंडिया की टीम हर समय बच्चो की भलाई के काम करती है और का समय समय सहयोग करती है ।
      डॉ राज सिंह सांगवान ने जुविनाइल जस्टिस एक्ट, पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं और नियमो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पोक्सो विक्टिम को त्वरित राहत राशि के रूप में 20 हजार रूपए मिलते हैं जो कि बाल कल्याण समिति द्वारा स्वत संज्ञान लेकर या अनुसंधान अधिकारी, या किसी एनजीओ द्वारा दी गई एप्पलीकेशन पर आदेश पारित करने होते हैं।  आदेश के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा उक्त राशि नगद भी देने का भी प्रावधान है। इसके साथ ही, वर्कशॉप के दौरान सपोर्ट पर्सन के माध्यम से पॉक्सो के पीडि़तों का सपोर्ट करने के एक नए पहल का सॉफ्ट लॉन्च भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पीडि़त बच्चों को आवश्यक मानसिक, सामाजिक और कानूनी सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और न्याय प्राप्त कर सकें।
डॉ सांगवान ने एम डी डी ऑफ इंडिया के सॉफ्ट लांच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा विगत दिनों एक पी आई एल पर फैसला देते हुए कहा कि पोक्सो विक्टिम को सपोर्ट पर्सन दिया जाए जिसकी मॉनिटरिंग राज्यों के बाल आयोग और राष्ट्रीय स्तर पर राट्रीय बाल आयोग मोनिटरिंग करेगा। इस पर डॉॅ राजसिंह सांगवान ने कहा कि एम डी डी ऑफ इंडिया की टीम बिना किसी से पैसे लिए स्वेच्छा से विक्टिम की मदद करेगा चाहे वो मदद प्रशाशनिक, पर्सनल या सामाजिक स्तर पर हो सैवच्छिक रूप से करेगा। इस मौके पर एम डी डी ऑफ इंडिया की संपूर्ण पानीपत टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत के सभी पैनलिस्ट एडवोकेट, सभी चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर, जिला बाल संरक्षण कार्यालय से सुमन लीगल प्रोबेशन अधिकारी, शिव सहाय, सदस्य चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, डॉ अनिश मेडिकल ऑफिसर, व अन्य लोगों जैसे पैरा लीगल वालंटियर्स ने भाग लिया।

Comments