रोलप्ले (नाटकीय विधि) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में प्रो. मंजू और प्रो. मंजू मलिक द्वारा स्नातक द्वितीय वर्ष में रोलप्ले (नाटकीय विधि) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस पात्र अभिनय या नाटकीय विधि में कक्षा को छोटे-छोटे समूहों में बांट दिया जाता है और उनसे दूसरों के अनुभवों का अनुकरण कराया जाता है। इसमें क्रमशः छात्रों को शिक्षक और छात्र दोनों ही प्रकार के रोल खेलने पड़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावशाली बनाती है। महाविद्यालय में हो रहे इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विभागाध्यक्क्षा प्रोफेसर नीलम ने नाटकीय विधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी कुछ समय सबसे अच्छे ढंग से सीखते हैं जब वे सीखने के अनुभव से सक्रिय रुप से जुड़े होते हैं। दूसरों के साथ परस्पर संवाद और अपने विचारों को साझा करने से अपनी समझ की गहराई बढ़ा सकते हैं। इस तरह की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति की कला सिखाती है जो कि नए युग के शैक्षिक परिदृश्य में बहुत कम देखने को मिलती है। इस नाटकीय विधि प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को नाटकीय विधि के लिए 3 से 5 मिनट का समय दिया गया | इस अवसर पर मौजूद डॉ. बिनय वाधवा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में विनय प्रथम स्थान पर, संदीप द्वितीय स्थान पर, सागर तृतीय स्थान और करण चौथे स्थान पर रहे। डॉ विनय वाधवा ने कहा कि रोलप्ले गतिविधि वह होती है जिसमें छात्रो को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब कोई विद्यार्थी जिस पात्र की भूमिका निभा रहा है, तो वह उस पात्र का व्यवहार और उद्देश्यों को अपना लेते हैं और इससे छात्रो के जीवन को एक नया मार्गदर्शन मिलता है। इस अवसर पर डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. मधु शर्मा, प्रो. सोनल, प्रो. शीला, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. रेखा एंड प्रो. सुमन, प्रो. स्माइली प्रो. सृष्टि और प्रो. मंजली आदि भी मौजूद रहे। एक्टिविटी की प्रभारी प्रो. मंजू और प्रो. मंजू मलिक ने मौजूद रहे सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया |

Comments