अवैध शराब बेचता एक युवक काबू
BOL PANIPAT : 10-07-2023, थाना प्रभारी मतलौडा मनप्रीत सिह सुदान आईपीएस (अंडर ट्रेनिग) ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिह शेखावत के दिशा निर्देश एव मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.07.2023 को थाना मतलौडा के अन्तर्गत थर्मल चौकी की पुलिस टीम गस्त व चैकिग के दौरान थर्मल बाई पास पर मौजूद थी गुप्त सुचना मिली कि नरेश पुत्र महेन्द्र गाँव बिजावा थाना इसराना जिला पानीपत अपने देव वैष्णो ढाबा सफिदों रोड गाँव उँटला में देशी शराब बेच रहा है अगर फौरी रेड की जाये तो काबू आ सकता है जो पुलिस की टीम ने सुचना पर यकीन करते हुए देव वैष्णो ढाबा सफिदों रोड गाँव उँटला पर पहुंचकर देखा कि जहां पर एक नौजवान लङका अपने ढाबा पर हाथ मे लेकर शराब बेच रहा था जो टीम ने शक के बिनाह पर काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता नरेश पुत्र महेन्द्र गाँव बिजावा थाना इसराना जिला पानीपत बतलाया जो प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो जिसमे कुल 15 बोतल शराब देशी मार्का NV रसीला संतरा मिली जो बरामदा ठेका शराब बारे नरेश उपरोक्त से लाईसैन्स व परमिट पेश करने बारे कहा गया तो बरामदा शराब बारे कोई लाईसेन्स व परमिट पेश न कर सका आरोपी नरेश के खिलाफ मुकदमा नम्बर 280 दि.09.07.2023 धारा 61-4-20 EX. ACT थाना मतलोडा जिला पानीपत दर्ज रजि. करके आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई गई ।

Comments