ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत युवक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार. 6 बोतल व10 पव्वे अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT , 25 दिसंबर : ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ने थाना शहर पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 6 बोतल, 10 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी की पहचान गीता भवन चौक नजदीक छोटी मस्जिद सोनीपत निवासी विजय के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान जाटल रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की रेवले स्टेशन के नजदीक अग्रवाल मंडी में एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी सामने एक युवक कपड़े का थैला रखे दिखाई दिया। टीम ने युवक को काबू कर थैले की जांच की जिसमे 6 बोतल व 10 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान विजय पुत्र ज्योति प्रसान निवासी छोटी मस्जिद नजदीक गीता भवना चौक के रूप में बताई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को जब्त कर थाना शहर में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments