Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, भेजा जेल.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 मई: सीआईए थ्री पुलिस ने 21.80 ग्राम स्मैक तस्करी मामले में सोमवार शाम को आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर के कोटडा निवासी शोयब के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 25 हजार रूपए में पवन को 22 ग्राम स्मैक बेची थी। और स्मैक बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पवन को 3 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी सोयब को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस ने बीते शुक्रवार को जीटी रोड बबैल मोड़ सर्विस लेन पर करनाल कर्ण विहार कॉलोनी निवासी पवन पुत्र बलकार को 21.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 3 दिन पहले यूपी के सहारनपुर के कोटडा निवासी शोयब से 22 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ स्मैक स्वयं नशा करने मे खर्च कर दी। शुक्रवार को वह बची 21.80 ग्राम स्मैक को बेचने के लिए जीटी रोड बबैल मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी पवन को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर पर लेकर पूछताछ करने साथ आरोपी नशा सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply