Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला के सभी थाना/चौंकी में ली गई मतदान शपथ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2024 Tags: , , , , , ,

-चुनाव लोकतंत्र का महापर्व, नागरिक निर्भीक होकर करें मतदान. जिले की पुलिस व्यवस्था रहेगी दुरुस्त:- पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, इसलिए नागरिक निर्भीक होकर मतदान करें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार एवं मतदान का बहुत ही महत्व है। जिला के सभी थानों और चौकियों में शुक्रवार को मतदाता शपथ का आयोजन किया गया जिसमें सभी पुलिसकर्मियों द्वारा मतदाता शपथ ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक निर्भीक होकर मतदान करें, पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। सभी यह संकल्प ले कि वे अपने आसपास के 10-10 मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। 25 मई को जिला में लोकसभा का चुनाव है। इस दिन सभी अपने घर से निकलकर शत प्रतिशत मतदान कर जिला का मान बढ़ाएं।

उन्होंने बताया कि जिला में लोकसभा चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में करवाने और कानून व्यवस्था के लिए जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ कार्यक्रम व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

Comments