Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी का मोबाइल खरीदने वाला युवक गिरफ्तार. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का खरीदा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक नूरवाला रोड स्थित कुबेर धर्म काटा के पास मोबाइल लेकर घूम रहा है। मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इंद्रजीत पुत्र जगतार सिंह निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई। मोबाइल बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर युवक ने बताया उसको करीब 3 माह पहले नूरवाला निवासी एक युवक मिला था। युवक के पास चोरी के तीन चार मोबाइल फोन थे। युवक से उसने उक्त चोरी का मोबाइल 5 हजार रूपए में खरीदा था।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम ने छानबीन की। मोबाइल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में विकान नगर निवासी अमित पुत्र महाबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसने घर में मोबाइल की दुकान की हुई है। दुकान में नए मोबाइल फोन रखने के साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी करता है। 12 दिसंबर 2025 को सुबह दुकान खोलकर देखा गल्ले से 3 हजार रूपए और 3 नए व 1 पुराना मोबाइल फोन नहीं मिला। अज्ञात चोर रात के समय खिड़की के रास्ते दुकान में घूसकर चोरी कर ले गए।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत के कब्जे से चोरी का खरीदा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments