Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत साइड मे चलने वाले 41 वाहनो व लेन के नियमो का उल्लंघन करने वाले 112 वाहनों के चालान किए गए ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 11, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत : 11-07-2023 , पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक हाईवे करनाल हरदीप सिंह दुन के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन मे जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत साइड मे चलने वाले वाहनों 41 वाहनो व लेन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 112 वाहनों के चालान किए है ।

विशेष अभियान के तहत जिला यातायात पुलिस द्वारा जिले मे दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे टोल प्लाजा  पानीपत के पास, केसर ढाबा, मनाना, पुलिस लाईन, फ्लाईओवर, बाबरपुर ट्रैफिक थाना पैप्सी पुल के पास एक साथ विशेष टीमें तैनात कर यातायात नियमों का उल्लधन करने वाले भारी वाहनों को रोककर चालान कर कार्यवाही अमल मे लाई गई ।

 डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बताया कि भारी व गति प्रतिबन्धित वाहनों को अपनी निर्धारित गति सीमा व बाई लेन मे चले यदि कोई भी वाहन चालक नियम का उल्लंघन करता है तो उसका चालान किया जाएगा ।

हाईवे पर अधिकतम दुर्घटना गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होती है उन्होने बताया कि जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम मे भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व पालन सुनिश्चित करने हेतु ट्रांसपोर्टरों के साथ यूनियन मे गोष्ठी का आयोजन कर ड्राइवरों को जागरूक भी किया जा रहा है ।

Comments