सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. सट्टा में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 2500 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 18 जनवरी : किशनपुरा चौकी पुलिस ने नई सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन प्लेट व दाव पर लगी 2500 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान आजाद नगर रेलवे फाटक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की नई सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे एक युवक प्लास्टिक प्लेटों से लोगों के साथ सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक युवक प्लास्टिक की तीन प्लेट जिसके दोनों तरफ अलग अलग रंग था को लेकर राहगिरों को जोर जोर से आवाज लगाते कह रहा था अपनी किस्मत आजमाओं 100 रूपए लगाओं को जीतने पर 200 रूपए पाओ। पुलिस ने सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी निवासी सन्नी पुत्र अशोक के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त 3 प्लेट व दाव पर लगी 2500 रूपए की नकदी बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम 2025 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments