Wednesday, September 23, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 सितंबर : एंटी एक्सटार्शन सेल पुलिस टीम ने पानीपत रोहतक बाइपास पर बुड़शाम चौक के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महराना निवासी देव कुमार के रूप में हुई है।

एंटी एक्सटॉर्शन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी टीम गश्त के दौरान पानीपत रोहतक बाईपास स्थित बुड़शाम चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को दिल्ली पैरलल नहर की और से एक संदिग्ध युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही कदमों पर युवक को काबू किया।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान देव कुमार पुत्र अमरपाल निवासी महराना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल से मैगजीन निकालकर जांच करने पर अनलोड मिली।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 4 साल पहले गांव के नजदीक स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने आए एक युवक से 5 हजार रुपये में खरीदी थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। रात के समय खेत में काम होने पर वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल को कभी कभार साथ लेकर जाता था। पुलिस ने आरोपी देव कुमार के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply