Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आधार है महत्वपूर्ण दस्तावेज/ पता और मोबाईल नम्बर हमेशा रखें अपडेट:  उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 फरवरी। यदि किसी व्यक्ति को आधारकार्ड बनवाए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो उसे अपडेट अवश्य करवा लें। आधारकार्ड धारकों को अपने आधारकार्ड का अपडेशन करवाना अतिआवश्यक है। अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र से यह कार्य पूर्ण करवा सकते हैं क्योंकि अब आधारकार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आधारकार्ड के नियमों में संशोधन करते हुए कुछ बदलाव किया है। इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी गजट पत्र में प्रकाशित नोटिफिकेशन के मुताबिक आधार अपडेट होने से सैंट्रल आईडैंटी डाटा में इससे जुड़ी जानकारी रिपॉजिटरी में लगातार स्थिरता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि इस नोटिफिकेशन के अनुसार आधार धारक आधार के नामांकन की तारिख से हर दस साल पूरे होने पर कम से कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण वाले दस्तावेजों का अपडेट करवा सकते हैं। इससे सी.आई.डी.आर. में आधार से जुड़ी जानकारी निरन्तर आधार पर स्टिक सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया क इस प्रक्रिया के तहत पांच वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों का आधारकार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करवाना भी जरूरी है।

माई आधार पोर्टल व एप से करें ऑनलाईन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आधारधारकों को सुविधा प्रदान करने के लिए यू.आई.डी.ए.आई. ने अपडेट डॉक्यूमैंट का फिचर डेवलॉप किया है। इस सुविधा का उपयोग माई आधार पोर्टल और माई आधार एप के माध्यम से ऑनलाईन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सम्बंधित व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी आधार नामांकन केन्द्र पर भी जा सकते हैं। नई सुविधा प्रमाण पत्र जो नाम और फोटोयुक्त तथा निवास प्रमाण पत्र जो नाम और फोटोयुक्त दस्तावेज अपडेट कर सम्बंधित जानकारी को फिर से सत्यापित करवा सकते हैं।  

Comments