Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी ने राजा खेड़ी के सभी प्रतिष्ठित खिलाड़ियों  का सम्मान किया : सुखवीर मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 29, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी चुनावी मोड पर, केंद्रीय नेतृत्व के  अनुसार हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा सभी वर्गों के प्रतिष्ठित कार्यरत समाजसेवियों का सम्मान करेगी।
इसी क्रम में आज  राजा खेड़ी गांव में यह सम्मान समारोह पर किया गया। इसमे सभी वर्गों के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें से कुछ नाम  नील मलिक विजय मलिक नीरज मलिक आर्य मलिक  व रणधीर मलिकअन्य खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।

इस सम्मान सभा में केजरीवाल की 5 गारंटी के बारे में जनता को बताया गया
सबको मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली ।
सबको अच्छा इलाज वह भी मुफ्त होगा।
सरकारी स्कूल अच्छे किए जाएंगें।
इस सभा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने कहा हमें सभी का सम्मान करना चाहिए परंतु जो व्यक्ति विशिष्ट प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है उसका सम्मान करना बनता है हमारी पार्टी सभी का सम्मान करेगी और सभी मूल सुविधाएं प्रदान करेगी और लोगों को बताया आम आदमी पार्टीकी सरकार बनाने के लिए झाड़ू के निशान पर बटन  दबाने के लिए अपील की।
इस मौके पर टीम सुखवीर मलिक  होशियार सिंह अमित नोहरा, शाक़िर अन्सारी,महिंदर शर्मा  राज कुमार मुंडे मोहिंदर सिंह,प्यारे लाल गुप्ता, व बहुत से साथी मौजूद रहे।

Comments