Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अग्निपथ योजना को निरस्त करके भारतीय सेना में हो स्थाई भर्ती: विरेंद्र सिंह

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 18, 2024 Tags: , ,

-पानीपत अनाज मंडी में जय जवान अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शौर्यवीर कादियान ने किया जनसभा का आयोजन.

BOL PANIPAT ,18 फरवरी। जय जवान अभियान हरियाणा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शौर्यवीर कादियान ने पानीपत अनाज मंडी में रविवार को जनसभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हृुड्डा के पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने अनाज मंडी में शौर्यवीर कादियान द्वारा खोले गये कार्यालय का भी उदघाटन किया। प्रो. विरेंद्र सिंह व कर्नल रोहित चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि जय जवान अभियान के तहत भारतीय सेना में पहले की तरह स्थाई भर्ती की बहाली होनी चाहिये और अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त किया जाये।

देशभर के चयनित 1.50 लाख अभ्यार्थियों की सेना में तत्काल ज्वाईंनिग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम व अट्ट समर्पण पर हमला है। वहीं जनसभा के आयोजक शौर्यवीर कादियान ने अपनी नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कृष्णा अल्लावरू व श्रीनिवास का आभार जताते हुए कहा कि इस अभियान से युवाओं को भारी संख्या में जोडकर अग्निपथ योजना को निरस्त करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस हरियाणा प्रभारी मनीष चौधरी, हवा सिंह, इलम गुर्जर, राजेंद्र सिंगला, रणबीर सिंह, प्रदीप सिंह, सचिन एडवोकेट व नवदीप मलिक आदि मौजूद रहे।

Comments