बैठक कर सीपीआई के 17 वें राज्य सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की
BOL PANIPAT : 5 जून आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग वरिष्ठ सीपीआई नेता कामरेड मुरली कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 25 – 26 जून को होने वाले सीपीआई के 17 वें राज्य सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने बैठक में बताया कि राज्य सम्मेलन में राज्य भर से 200 के लगभग डेलीगेट शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए कैथल, सिरसा, हिसार, पंचकुला, जींद, करनाल, पानीपत आदि जिलों के सम्मेलन हो चुके हैं, बाकी जिलों के सम्मेलन 20 जून तक कर लिये जायेंगे।
स्वागत समिति के चेयरमैन कामरेड राम रतन एडवोकेट ने सम्मेलन की तैयारियों विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपीआई का त्रैवार्षिक राज्य सम्मेलन कामरेड रघबीर सिंह नगर ( श्री कृष्ण मंदिर धर्मशाला, गणेशनगर 11 वार्ड पानीपत) में आगामी 25 – 26 जून को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी को बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि सीपीआई के महासचिव, पूर्व सांसद कामरेड डी राजा एवं विशिष्ट अतिथि सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश प्रभारी कामरेड अमरजीत सहित तमाम प्रतिनिधियों का शानदार स्वागत किया जायेगा । 25 जून को पानीपत की अनाज मंडी के पास कामरेड डी राजा और कामरेड अमरजीत कौर का स्वागत किया जायेगा और सैंकड़ों बाईकों व कारों के काफिले में सम्मेलन स्थल तक ले जाया जायेगा।
बैठक में राज्य सम्मेलन के संचालन के लिए पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों पर आधारित संचालन समिति का गठन किया गया। सम्मेलन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योगिक मजदूरों, मनरेगा, भवन निर्माण, खेत मजदूरों, महिलाओं, सार्वजनिक क्षेत्र बचाने, बढते सम्प्रदायिक खतरे आदि सवालों को उठाने के लिए 11 सदस्यों की एक प्रस्ताव कमेटी बनाई गई। प्रस्ताव कमेटी में बेचू गिरि, सत्येन्द्र गिरि, धर्मपाल सिंह चौहान, हरभजन सिंह संधु, अश्विनी कुमार बक्शी, नीलम संधु,पवन कुमार सैनी रुप सिंह, तिलक राज विनायक, राम रतन एडवोकेट, अरुण कुमार शक्करवाल शामिल हैं।

Comments