Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


जालंधर लोकसभा जीतने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय सनौली रोड पानीपत पर पंजाब  जालंधर लोकसभा की जीत पर लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर सिंह मलिक ने कहा कि जालंधर लोकसभा जीतने एक बार फिर से लोकसभा में आम आदमी पार्टी की जनता की आवाज गूंजेगी। 2024 में  पार्टी का सफर 1 सीट से लेकर 272 तक का होगा।  

आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता राकेश चुघ  ने कहा लगभग 60 हजार वोटों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी  को हराया। आम आदमी पार्टी का  लोकसभा में दोबारा से एंट्री होना इस बात को साबित करता है कि पंजाब में बनी भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता की मोहर है।

बहुत बड़ी लहर में जालंधर लोकसभा की 9 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के पास सिर्फ 2 विधानसभा थी।  आज लोकसभा सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के पास 9 में से 7 सीट पर बहुमत है।

 इस मौके पर राकेश चुघ, देवन सलूजा, राजकुमार मुंडे, मुकेश शर्मा, डॉ सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र आर्य, दीपक बग्गा,राजिंदर राठी, मनमोहन सिंह, प्यारेलाल गुप्ता और सभी आप कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Comments