परिवार जोड़ो अभियान के अंतर्गत घर-घर तक पहुंच रही है आम आदमी पार्टी की नीतियां : सुखबीर मलिक
–2024 आप की सरकार में घर-घर बिजली शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा एवं बेरोजगारी अहम मुद्दे ।
-2024 में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने पर यह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश अनुसार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई हैं । अभी तक हल्का पानीपत ग्रामीण में 35 गांव और 42 कॉलोनिया में डोर 2 डोर कैंपेन कर चुके हैं।
आम आदमी पार्टी प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक ने आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा की गावँ कुटनी भैसवाल उग्रखेड़ी मे डोर टू डोर कैंपेन किया हल्का पदाधिकारी के साथ मिलकर घर-घर जाकर आम आदमी के मूलभूत सुविधाओं पर बारीकी से चर्चा कर रहे हैं।
चर्चा हर घर मे बिजली, हर घर शिक्षा और हर घर मे स्वास्थ्य परिवार महिला सुरक्षा एवं बेरोजगारी पर रही। मूलभूत सुविधाएं सभी के लिए अनिवार्य होनी चाहिए जो कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उपलब्ध होगी
गावँ कुटनी भैंसवाल उग्रखेड़ी की जनता में एक अद्भुत उत्साह दिखा ।सुखबीर मलिक ने बताया जनता खुद ब खुद दिल्ली और पंजाब के बारे में चर्चा करती दिखी।
हर घर में बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य में होनी चाहिए जिस पर जनता ने सहमति जताई।
2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय ये पूरी तरह जनता के हाथ में है जो की स्पष्ट दिख रहा है। सैकड़ो व्यक्तियों ने नाम और नंबर देकर अपनी रुचि दिखाई।
इस मौके पर प्रदेश जॉइंट्स सेक्रेटरी SC राज कुमार मुंडे प्यारेलाल गुप्ता राजेंद्र राठी वरिंदर आर्य मुकेश शर्मा राजवीर सिंह व बहुत से अन्य साथी शामिल हुए

Comments