शिक्षक राष्ट्र निर्माता :अर्चना
देश बंधु गुप्ता महाविद्यालय में मना शिक्षक दिवस।
BOL PANIPAT : 5 सितम्बर। शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देता है। शिक्षक का चरित्र व शिक्षाएं छात्राओं के जीवन को प्रभावित करता है।ये शब्द ज़िला भाजपा डा अर्चना गुप्ता ने देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा। डा अर्चना ने कहा की जीवन में सैदव सकारात्मक दृष्टि कोण अपनाना चाहिए। देश व राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य समझे। शिक्षक अपना जीवन खपा कर छात्र के जीवन का निर्माण करता है। डा अर्चना गुप्ता ने महाविद्यालय की प्राचार्य संजू अबरोल को शाल भेंट कर व पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी । डा अर्चना ने बताया की शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है जो स्वयं एक महान शिक्षाविद थे। ये सभी शिक्षकों को सम्मान दिवस है।इस अवसर महाविद्यालय का पूरा शिक्षण स्टाफ व महाविद्यालय के पर्व छात्र। संघ अध्यक्ष प्रेम वर्मा मौजूद रहे।

Comments