Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलुजा को दी बधाई

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 8, 2022 Tags: , , , , , ,

गजेंद्र सलुजा समाज सेवा को समर्पित – राणा

BOL PANIPAT : 8 अप्रैल, गजेंद्र सलुजा समाज सेवा को समर्पित व्यक्ति है। सैदेव जरूत मंद लोगो की मदद हेतु तत्पर रहते शांत स्वभाव,मिलनसार ,मददगार सबके दुख सुख में साथ रहने के कारण ज़िले भर में सभी वर्गों, समाजो व तबकों में लोकप्रिय है. ये शब्द भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने गजेंद्र सलुजा को पानीपत की सबसे बड़ी बिरादरी लैय्या बिरादरी का तीसरी बार प्रधान चुने जाने पर उनके सनोली रोड स्थित कार्यालय पर बधाई देते हुए कही।

राणा ने गजेंद्र सलुजा ने लैय्या बिरादरी के कल्याण के लिये बहुत उम्दा काम किया है विशेष तौर पर बिरादरी के मेधावी जरूत मंद छात्रों व छात्राओं की उच्च शिक्षा में मदद करना उलेखनीय है।
बधाई देने वालो वैदिक परिवार के महासचिव डॉ राजबीर आर्य ने कहा कि गजेंद्र सलुजा जी भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में बहुत बड़ा योगदान देते है।पानीपत सांस्कृतिक मंच के माध्यम भारतीय संस्कृति के कार्यक्रम आयोजित करते रहते है।

सनातन हिन्दू वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा सलुजा जी सभी समाजो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है।उन्होंने उनके साथ काम करने के अनुभव सांझा किये।
बधाई देने बुआना लाखू से एकता व सद्भाव मंच के महासचिव अंकुर मलिक पहुंचे उन्होंने का गजेंद्र सलुजा जी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलते सबके हित की बात करते है। अंकुर मलिक ने कहा भाजपा जिलाध्यक्ष के रुप मे कार्य करते हुए इन्होंने सब को साथ लेकर चलने की मिशाल पेश की है। गजेंद्र सलुजा को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

Comments