Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


जनसंवाद कार्यक्रम ब्राह्मण माजरा मे आप नेता सुखबीर सिंह मलिक सुनी लोगो की समस्याएं।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 5, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT : राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर संदीप पाठक की आदेशानुसार जन सवांद कार्यक्रम गावं एव वार्ड लेवल पर शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में  ब्राह्मण माजरा  मे एक जन सवांद कार्यक्रम का आयोजन गावँ अध्यक्ष एवं सचिव और 20 मेंबर कमेटी के द्वारा किया गया।आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के वरिष्ठ नेता प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने पिछले 10 साल से  जनता को आ रही दिक्कतों को सुना । गांव  के प्रेमचंद दिनेश वर्मा करण सिंह सूरजमल रामफल सेवाराम राजेश अहलावत सत्यवान राम मेहर रमेश कुमार दीपक कुमार पुनीत कुमार रामनिवास विजेंद्र कुमार रवि दत्त दिनेश कुमार पंडित मुकेश रामकुमार सुरेश कुमार ने गांव की समस्याएं बताई। हर गांव की तरह साफ सफाई न होना, फैमिली आईडी की वजह से रोज-रोज शहर जाना, अटल सेवा केंद्रों पर काम न होना, गरीब लोगों द्वारा राशन की समस्या राशन कार्ड न मिलाना और कार्ड कटने की समस्याओं का जिक्र किया गया. गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं और अपने विचारों व्यक्त किया।समस्या सुनकर सुखबीर मलिक ने कहा आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को अपने मेनिफेस्टो में जगह देगी और आम आदमी पार्टी  की सरकार जल्द ही हरियाणा में दस्तक देगी। मूलभूत सुविधाएं बिजली ,पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य ,महिला सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के साथ सरकार आपकी सभी समस्याओं का निवारण करेगी।

 इस मौके पर सुखबीर सिंह मलिक और उनकी टीम के सदस्य इकबाल पानीपती होशियार सिंह अमित नोरा ,राजकुमार मुंडे किसान नेता जसबीर,बालकिशन ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष 20 मेंबर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments