Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


कश्मीरी परिवारों के साथ सिनेमा हॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुंचे विधायक प्रमोद विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : गुरुवार को मित्तल मेगा मॉल स्थित फन सिनेमा हॉल में कश्मीर पलायन का दर्द झेल रहे पानीपत में रह रहे कश्मीरी परिवारों के साथ एवं सांसद संजय भाटिया के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमा देखने पहुंचे | इस दौरान विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिनेमा कश्मीर में हुए नरसंहार पर आधारित है | यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को इस बात का सन्देश देती है कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहनों ने किस प्रकार की प्रताड़ना को सहा है। इसके बावजूद आज समाज के प्रतिष्ठित पदों, इंजिनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर व प्रशासनिक पदों एवं विभिन्न प्रकार के पदों पर रह कर नाम किया है |

मुझे यह बताते हुए गर्व है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार अभिनेता अनुपम खेर का अभिनय सराहनीय है | मुझे तो आश्चर्य है कि कैसे पूर्व की सरकारों ने इस दर्द के बारे में बात नहीं की, देश को इसके बारे में साजिश के तहत इस दुखद सच को सामने नहीं आने दिया एवं वर्षों तक अपनी दृष्टि से इन्हें अनदेखा रखा| मैं निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन जी का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने अमानवीय वास्तविकता को दुनिया के सामने लाने का साहस किया जिस तरह से कुछ लोगों को इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई सामने आने पर डर लग रहा है अगर यही डर उन्हें व उनकी जमात को यह पाप करते हुए लगा होता तो आज हमारे भाई-बहनों को यह दुःख नहीं देखना पड़ता |

Comments