Tuesday, September 1, 2026
Newspaper and Magzine


वोकल डांस में राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा की आरती प्रथम 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at November 11, 2022 Tags: , , ,

खंड स्तरीय इंद्रधनुष  प्रतियोगिता का आयोजन 

BOL PANIPAT : मतलौडा 11 नवंबर(कविता)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा में खंड स्तरीय इंद्रधनुष प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी शक्ति शर्मा की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विपिन कुंडू द्वारा किया गया।  प्रतियोगिता में आयोजित 10 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता ने की। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 8 तक एकल गायन में राजकीय मिडल स्कूल से शिवम ,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मतलौडा ,ड्रामा में मन्नत प्रथम ,डांस में आरती व नैतिक शेरा ने प्रथम स्थान प्रॉपर किया। रंगोत्सव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अटावला की अध्यापिका गायत्री देवी ने डांस व गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रामा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारा की अध्यापिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  

Comments