पाइट अंसल ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव. बच्चों ने मन मोहा.
-बाल गोपाल उत्सव में श्रीकृष्ण और गोप-गोपियां बने बच्चों ने लीलाओं का मंचन किया
BOL PANIPAT : समालखा – पाइट कॉलेज में पाइट अंसल के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और बाल गोपाल उत्सव मनाया। करीब एक घंटे के नृत्य नाटकीय मंचन में बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की घटनाओं को बेहद सुंदरता से दर्शाया। बच्चों को एकटक होकर पेरेंट्स देखते रह गए। अंत में राधा-राधा गीत पर हर किसी ने खड़े होकर तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
पाइट अंसल की प्रथम व द्वितीय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण, गोप और गोपियों का रूप धरा। श्रीकृष्ण जन्म पर खूब जश्न मना। कान्हा जब मिट्टी खाते हैं तो यशोधा को उनके मुख से पूरे ब्रह्मांड के दर्शन होते हैं। इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण नंदवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित करते हैं और इसके साथ ही कालिया नाग का भी मान मर्दन किया। आखिरकार कंस का वध करके जन-जन के दुखों को हरा। बच्चों के इस मंचन को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, स्कूल समिति से मोहित चुघ, प्रियंका चुघ, डॉ.ऋषभ चुघ, प्रिंसिपल कल्पना लाठर, पाइट हुडा स्कूल से वैशाली अरोड़ा, पाइट एनएफएल से रेखा बजाज, डीन डॉ.बीबी शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया।

Comments