पानीपत में प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी आग. लाखों का नुक्सान
BOL PANIPAT : पानीपत के गोहाना रोड महावीर धर्म कांटा के नजदीक एक प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी भयंकर आग। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर पाया काबू।

जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह उनके पास पड़ोसियों का फोन आया था कि आपके गोदाम से धुआं निकल रहा है. जब यहां आकर देखा तो आग लगी हुई थी तभी फायर ब्रिगेड को किया। फोन करते ही लगभग आधे घंटे के अंदर गाड़ियां मौके पर पहुंच गई फायर बिग्रेड और पुलिस प्रशासन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया आग शार्ट सर्किट के कारण लगभग 1 से डेढ़ लाख का नुक्सान हुआ है।

Comments